Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 20 केंद्रों पर 16,332 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बुलंदशहर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 20 केंद्रों पर 16,332 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 8 / जून / 2026 :  बुलंदशहर  जनपद में आज से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का शुभारंभ हो गया है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 16,332 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली में 8,160 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों एवं परीक्षा कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा केंद्रों पर करीब 800 पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है।

 

जिलाधिकारी (DM), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) तथा पुलिस अधीक्षक देहात लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे। प्रशासन का दावा है कि भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This