धराऊँ पुलिस चौकी को मिले नए इंचार्ज, सतेंद्र कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

बुलंदशहर : 7 / जून / 2026 :  बुलंदशहर  जनपद की धराऊँ पुलिस चौकी को नए चौकी प्रभारी के रूप में सतेंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति मिली है। उन्होंने 5 जून 2026 को धराऊँ पुलिस चौकी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सतेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण मेरठ पुलिस लाइन से बुलंदशहर पुलिस लाइन में हुआ था। इसके बाद उन्हें धराऊँ पुलिस चौकी का चार्ज सौंपा गया। बुलंदशहर जनपद में यह उनकी पहली तैनाती है।

 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखा जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों ने नए चौकी इंचार्ज के पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment