Home » उत्तर प्रदेश » राष्ट्रीय सैनिक संस्था की बैठक में संगठन विस्तार और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की बैठक में संगठन विस्तार और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 8 / जून / 2026 :  राष्ट्रीय सैनिक संस्था की रजापुर ब्लॉक कमेटी एवं गोविन्द पुरम मंडल इकाई की संयुक्त बैठक रविवार को आकाश नगर स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वेद प्रकाश शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन रजापुर ब्लॉक संरक्षक ओमपाल सिंह के आवास पर हुआ।

बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिले सिंह तेवतिया, रविंदर पूनिया, राजबीर नागर, सुशील कुमार सक्सेना, राम कुमार त्यागी, सुरेंद्र सिंह, मामचंद, के.डी. शर्मा, प्यारे लाल, शिव कुमार शर्मा, मंजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा  ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्र सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This