अधिवक्ताओं की बैठक में बार हितों की मजबूती पर मंथन, एकजुटता पर जोर

जहांगीराबाद  : 8 / जून / 2026 :  जहांगीराबाद  नगर के टाउन स्कूल क्षेत्र स्थित अधिवक्ता शिवम कौशिक के आवास पर आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में बार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, अधिवक्ताओं के हितों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने भाग लेते हुए संगठन की एकजुटता और बार की गरिमा बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के प्रभावी समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी अधिवक्ताओं का संगठित रहना आवश्यक है। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविंद्र शर्मा (धतूरी) ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए बार के विकास और अधिवक्ता हितों के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
रविंद्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान, उनकी सुविधाओं में वृद्धि और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने का भी आश्वासन दिया।

बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि आगामी बार चुनाव में ऐसे पदाधिकारियों का चयन होना चाहिए जो अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी कर सकें और बार की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर पीयूष मिश्रा, शरद कौशिक, विष्णु प्रताप सिंह, बीपी सिंह, विशाल पाठक, यतीश गौड़, सोमनाथ तोमर, विजय पाठक, वरुण कौशिक, चेतन शर्मा, तरुण गुप्ता, अंकुर पाठक, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मनोज त्यागी, अशोक शर्मा, नरेश चौधरी, रवि त्यागी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने अधिवक्ता हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment