ककोड़ में पुलिस मुठभेड़: वांछित बदमाश कुलदीप गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

ककोड़ : 8 / जून / 2026 :  थाना ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हसनपुर लडूकी बंबे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र जयंती प्रसाद निवासी ग्राम धनोरा, थाना ककोड़ के रूप में हुई।

थाना प्रभारी सरजेस यादव ने बताया कि कुलदीप कुख्यात अमित जाट गैंग का सक्रिय सदस्य है और 15 मई 2026 को ककोड़ क्षेत्र में जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र धर्मपाल पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीतू पर गोली चलाई थी।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक अवैध पिस्टल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरजेस यादव, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक बिजेंद्र मलिक, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह, कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार सहित स्वाट टीम प्रभारी संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल नेन, प्रदीप कुमार, निकुंज यादव, आरिफ, रोहित, नरेंद्र, सचिन चौहान, श्याम सुंदर सिंह, अमित कुमार एवं चालक तेज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment