Home » बुलंदशहर » फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचकर 9.40 लाख की ठगी का आरोप, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचकर 9.40 लाख की ठगी का आरोप, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / जून / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा कर 9 लाख 40 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी प्रतीक चौधरी पुत्र धर्मवीर चौधरी ने चोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव नगला बंसी निवासी राहुल, शिवकुमार, सत्य प्रकाश और सोनवीर पुत्रगण स्वर्गीय रतन सिंह ने उन्हें एक जमीन 9.40 लाख रुपये में बेच दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन को विवाद एवं ऋणमुक्त बताकर 21 मई 2026 को बैनामा कराया और पूरी रकम प्राप्त कर ली।

पीड़ित के अनुसार, बाद में जांच करने पर पता चला कि उक्त जमीन आरोपियों के पिता द्वारा 27 अगस्त 2021 को कन्हैया पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम धनोरा, थाना ककोड़ के नाम पहले ही बेची जा चुकी थी। इसके बाद कन्हैया ने भी उक्त भूमि नगला बंसी निवासी सुषमा पत्नी देवराम को बेच दी थी। जमीन पर ऋण होने के कारण किसी भी खरीदार का दाखिल-खारिज नहीं हो पाया।

प्रतीक चौधरी का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ीपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को साफ-सुथरी और ऋणमुक्त दर्शाया तथा उनसे 9.40 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बॉबी और सौरभ को भी पूरे षड्यंत्र में शामिल बताया है।

चोला थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment