Home » बुलंदशहर » दुकान से लौट रही युवती से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दुकान से लौट रही युवती से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / जून / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव सुतारी में पड़ोस की दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही एक युवती के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सुतारी निवासी नूर हसन पुत्र शहाबुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पूर्व गांव के ही लवी पुत्र फईमुद्दीन से अनाज का बोरा उठाने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उस दौरान लवी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने उसके पिता से की थी। इसके बाद से लवी उनसे रंजिश रखने लगा।

पीड़ित के अनुसार, 8 जून की शाम करीब 7:30 बजे उनकी बेटी पड़ोस की दुकान से घर का सामान खरीदकर लौट रही थी। इसी दौरान लवी और उसके एक अन्य साथी ने रास्ते में उसे रोककर गाली-गलौज की तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर लवी एवं एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This