Home » उत्तर प्रदेश » सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले कई अधिकारी, मण्डलायुक्त ने रोका एक दिन का वेतन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले कई अधिकारी, मण्डलायुक्त ने रोका एक दिन का वेतन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 9 / जून / 2026 :  सहजनवां तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के औचक निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा और पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने कई अधिकारियों को अनुपस्थित पाया। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पाली/पिपरौली, सीडीपीओ सहजनवां, चकबंदी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी तथा ड्रेनेज सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुपस्थित मिले। मण्डलायुक्त ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों ने राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी ने पुलिस संबंधी शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया।

मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी स्तर से सहजनवां तहसील के लिए अपर जिलाधिकारी स्तर के एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए, ताकि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।

उप जिलाधिकारी केशरी नन्दन तिवारी को सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment