बुलंदशहर : 10 / जून / 2026 : ककोड़ थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
थाना प्रभारी सरजेश सिंह यादव ने बताया कि अरुण निवासी ग्राम कनेनी, मेराज निवासी सिकंदराबाद, विकास निवासी अमरोहा तथा बादल निवासी ग्राम कनेनी के खिलाफ थाना ककोड़ में अपराध संख्या 85/26 के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी के सामान को बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से जनरेटर और अल्टरनेटर की मोटर भी बरामद की गई थी। उनके आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










