Home » बुलंदशहर » प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक मीनाक्षी सिंह ने किया ओपन जिम का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक मीनाक्षी सिंह ने किया ओपन जिम का लोकार्पण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 10 / जून / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत खुर्जा की लोकप्रिय विधायक मीनाक्षी सिंह ने एनआरईसी कॉलेज मैदान के निकट स्थित छतरी घाट बगीची में नवनिर्मित ओपन जिम का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

कार्यक्रम में विधायक मीनाक्षी सिंह ने गोला फोड़कर एवं फीता काटकर ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करते हुए सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से खुर्जा में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है तथा जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस ओपन जिम की स्थापना की गई है।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला मंत्री ऋषभ पंडित ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं हवन का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वस्थ नागरिक, सशक्त समाज और विकसित खुर्जा” के संकल्प के साथ यह ओपन जिम क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This