Home » बुलंदशहर » चोरी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, ककोड़ पुलिस का सख्त रुख

चोरी के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, ककोड़ पुलिस का सख्त रुख

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / जून / 2026 :  ककोड़ थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सरजेश सिंह यादव ने बताया कि अरुण निवासी ग्राम कनेनी, मेराज निवासी सिकंदराबाद, विकास निवासी अमरोहा तथा बादल निवासी ग्राम कनेनी के खिलाफ थाना ककोड़ में अपराध संख्या 85/26 के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। ये लोग कथित रूप से चोरी किए गए सामान को बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से जनरेटर और अल्टरनेटर की मोटर भी बरामद की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This