Home » बुलंदशहर » वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग किया भोजन, सेवा भाव का दिया संदेश

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग किया भोजन, सेवा भाव का दिया संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 10 / जून / 2026 :  जहांगीराबाद में बुजुर्गों के सम्मान और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए बुलंद सेवा फाउंडेशन मानवाधिकार टीम के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों के बीच समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उनके साथ संध्या भोजन कर आत्मीयता का परिचय दिया। इस दौरान बुजुर्गों को प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परिवार और समाज के लिए समर्पित किया, उनका सम्मान और देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने बताया कि बुलंद सेवा फाउंडेशन समाजहित के विभिन्न कार्यों में लगातार सक्रिय है। संस्था द्वारा हेलमेट वितरण, जरूरतमंद बहनों के विवाह में सहयोग, कंबल वितरण तथा लावारिस शवों के अंतिम संस्कार जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदीप भारद्वाज, योगी भारद्वाज, अंकुश राणा, राजेश राणा और विनोद अग्रवाल ने भी बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा सेवा और सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया तथा समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने की अपील की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This