बस्ती : 10 / जून / 2026 : बकरीद के अवसर पर जनपद में गौकशी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अधिकारियों का सम्मान किया।
संगठन के प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी तथा जिला संरक्षक मोहन राव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बकरीद जैसे संवेदनशील पर्व पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा गौकशी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास प्रशंसनीय हैं।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता के कारण जनपद में पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर रविन्द्र कश्यप, तेजराम, राजेश अग्रहरि, राजू चौहान, राजेश मणि त्रिपाठी, विनोद निषाद, कृष्ण कुमार चौधरी, हरेन्द्र सिंह, रामजी, विनीत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










