Home » बुलंदशहर » उसका बाजार में नए पुल और नगर पंचायत सीमा विस्तार की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

उसका बाजार में नए पुल और नगर पंचायत सीमा विस्तार की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर : 10 / जून / 2026 :  नगर पंचायत उसका बाजार के विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र सौंपा है। उन्होंने कूड़ा नदी पर नए पुल के निर्माण तथा आसपास की ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल किए जाने की मांग उठाई है।

आशीष शुक्ला ने बताया कि उसका बाजार से सटी कूड़ा नदी पर पुराने रेलवे पुल के उत्तर दिशा में एक नए पुल का निर्माण आवश्यक हो गया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में आवागमन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नया पुल बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर बाईपास सड़क बनने के बाद उसका बाजार की व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, जिससे सैकड़ों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नया पुल बनने से ऐतिहासिक बाजार को नई पहचान मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

भाजपा नेता ने नगर पंचायत उसका बाजार की सीमा विस्तार कर गंगाधरपुर, भिटिया, मेहदिया, पठानपुर, नवलपुर, केवटलिया, सुगही, लक्षनपुर और कोल्हुआ ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

उन्होंने कहा कि उसका बाजार का ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व रहा है तथा इसके संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This