Home » बुलंदशहर » नेमताबाद निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, रामनगर के पास मिला शव

नेमताबाद निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, रामनगर के पास मिला शव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा / शिकारपुर  : 10 / जून / 2026 :  थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव रामनगर के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

मृतक की पहचान थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव नेमताबाद निवासी पुनीत पुत्र मोहन (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्राधिकारी शिकारपुर पूर्णिमा सिंह  ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक द्वारा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की संभावना है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment