ककोड़ : 11 / जून / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनोरा में अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव धनोरा निवासी किसान बंटी पुत्र भीमसेन ने बताया कि वह मंगलवार शाम अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर रखी ट्यूबवेल की मोटर, फुटवाल और ब्लेड गायब थे। किसान ने आसपास के खेतों और जंगल में काफी तलाश की, लेकिन चोरी गया सामान नहीं मिला।

इसके बाद पीड़ित किसान ने ककोड़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी सरजेस सिंह यादव ने बताया कि किसान की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
![]()
