Home » बुलंदशहर » खुर्जा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से शातिर आरोपी घायल

खुर्जा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से शातिर आरोपी घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 11 / जून / 2026 :  खुर्जा नगर पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान खुर्जा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मनोज उर्फ बब्बल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही थी। बताया गया कि जेल में हुई कहासुनी के बाद मनोज उर्फ बब्बल ने एक युवक के घर के बाहर फायरिंग की थी, जिसके संबंध में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

बुधवार देर रात खुर्जा नगर पुलिस खुर्जा-झाझर रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ की स्थिति बन गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment