Home » बुलंदशहर » प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान, किसानों से संवाद करने पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर

प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान, किसानों से संवाद करने पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / जून / 2026 :  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बुलंदशहर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री एवं बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने किसानों से संवाद करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने किसानों से अपील की कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग को धीरे-धीरे कम करें तथा प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है और इससे उत्पन्न कृषि उत्पाद स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं।

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की लागत कम करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), मुख्य कृषि अधिकारी सहित कृषि एवं अन्य विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment