Home » बुलंदशहर » मोहर्रम को लेकर ककोड़ थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

मोहर्रम को लेकर ककोड़ थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 19 / जून / 2026 :  आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ककोड़ थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सरजेश यादव ने की।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के गणमान्य लोगों, धर्मगुरुओं तथा सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था का पालन करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने धार्मिक पर्व और परंपराओं को शांतिपूर्वक मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या या सूचना हो तो वह तत्काल पुलिस के सरकारी सीयूजी नंबर अथवा डायल 112 पर संपर्क कर सकता है।

थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और लोगों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment