बुलंदशहर: निजीकरण के विरोध में दस्तावेज़ लेखक एसोसिएशन का प्रदर्शन जारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

खुर्जा  : 20 / जून / 2026 :   निबंधन प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज़ लेखक एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल लगातार दसवें दिन भी जारी रही। शनिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी समाधान दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी कुमार हर्ष को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि निबंधन प्रक्रिया का निजीकरण आम जनता, किसानों, कातिबों, अधिवक्ताओं तथा इस कार्य से जुड़े हजारों लोगों के रोजगार के लिए गंभीर संकट पैदा करेगा। उन्होंने प्रस्तावित व्यवस्था को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निजीकरण से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और पारदर्शिता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण वे पिछले 10 दिनों से खुर्जा निबंधन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे हैं।

दस्तावेज़ लेखक एसोसिएशन को विभिन्न संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। पहले दि बार एसोसिएशन खुर्जा ने अपना समर्थन दिया था, जबकि शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भी आंदोलन के समर्थन में सामने आई।

 

इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह और बार एसोसिएशन खुर्जा के अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह ने भी निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment