सुनील पाठक , गोरखपुर
हरैया : 20 / जून / 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरैया के पौराणिक बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हरैया विधायक अजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य कीर्तन, हवन-पूजन एवं विशेष आराधना का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर राष्ट्र की उन्नति और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का प्रण लिया।

विधायक अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने सभी नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख के.के. सिंह, विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा, महेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, नीरज शुक्ला, दीपक पांडेय, राणा सिंह, प्रधान अरविंद चौरसिया, मार्शल तिवारी, लवकुश चौधरी, सुनील यादव, धीरेंद्र चौधरी, दुर्गेश सिंह, हरिओम भारती, हरिकेश यादव, जग्गू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्र सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
![]()
