Home » उत्तर प्रदेश » बीएसए पर गंभीर आरोपों की जांच की मांग, राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन

बीएसए पर गंभीर आरोपों की जांच की मांग, राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती : 20 / जून / 2026 :  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम सुमेर यादव ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के कार्यों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों, प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन को ध्यान में रखते हुए बीएसए अनुप कुमार के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विभागीय कार्यों में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग तथा शिक्षकों के उत्पीड़न जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली और जनविश्वास प्रभावित होने की आशंका है।

मोर्चा ने मांग की है कि बीएसए के कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं, अनैतिक धन संग्रह और शिक्षकों के उत्पीड़न से जुड़े मामलों की किसी स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक तथ्यों का पता चल सके।
ज्ञापन में बीएसए एवं उनके कथित सहयोगियों की चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति या अन्य अनियमितताओं के तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

राम सुमेर यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment