Home » बुलंदशहर » खुर्जा में मंदिर में मूर्ति खंडित होने पर हंगामा, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; भारी पुलिस बल तैनात

खुर्जा में मंदिर में मूर्ति खंडित होने पर हंगामा, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; भारी पुलिस बल तैनात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 22 / जून / 2026 :  खुर्जा क्षेत्र के नेहरूपुर स्थित प्राचीन हनुमान जी एवं शनि देव मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित मिलने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर परिसर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment