Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब के दौरान हुए विवाद ने लिया खूनी रूप

बुलंदशहर में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब के दौरान हुए विवाद ने लिया खूनी रूप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 22 / जून / 2026 :  बुलंदशहर  जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेश सैनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश सैनी और शिवम सैनी के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शिवम सैनी ने महेश को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महेश को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्वाट टीम सहित तीन विशेष टीमों का गठन किया है। वहीं घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम, एसपी देहात और भारी पुलिस बल पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगा हुआ है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment