खुर्जा : स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खुर्जा  : 22 / जून / 2026 :  खुर्जा  नगर के पुराना जीटी रोड स्थित जनित पब्लिक स्कूल के निकट रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन ने अलीगढ़ चुंगी की ओर जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment