बुलंदशहर: पार्क की जमीन पर अवैध निर्माण के आरोप को लेकर कॉलोनी में हंगामा, काम रुकवाया गया

खुर्जा  : 22 / जून / 2026 :  खुर्जा  नगर की सुख विहार कॉलोनी में पार्क की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हो गया। कॉलोनीवासियों ने बिल्डर सोनू गौतम पर पार्क की जमीन पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, बिजली घर नंबर-4 के पास स्थित सुख विहार कॉलोनी में पार्क क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर दर्जनों कॉलोनीवासी मौके पर एकत्रित हो गए और निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पार्क की भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है और उस पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए।

 

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की सलाह देते हुए आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने की हिदायत दी।

मामले को लेकर कॉलोनी निवासी नरसिंह पाल सिंह और संजीव राघव ने पार्क की जमीन बचाने की मांग की, जबकि सोनू गौतम ने अपने पक्ष में सफाई देते हुए निर्माण कार्य को वैध बताया।
फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और प्रशासन पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment