Home » उत्तर प्रदेश » कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: पंक्चर बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को रौंदा, सभी की मौत

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: पंक्चर बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को रौंदा, सभी की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कौशांबी  : 8 / जुलाई / 2026 :  कौशांबी  जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के सामने सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप का पंक्चर बदला जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में पिकअप चालक सहित चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान साबिर, अकबर (दोनों निवासी वार्ड नंबर-10, सिराथू), अनवर (निवासी मूरतगंज) और एहसान (निवासी रसूलपुर, थाना कोखराज) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This