अयोध्या : 9 / जुलाई / 2026 : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में नारी शक्ति संगठन की ओर से महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कौशल विकास, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।समाजसेवी रागिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

नारी शक्ति संगठन की मीडिया प्रभारी एवं अयोध्या मीडिया सेंटर संस्थान की प्रबंध निदेशक रूबी सोनी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक सशक्तिकरण ही विकसित समाज की मजबूत नींव है।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री चंदा सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा कौशल प्रशिक्षण लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में साध्वी रेखा, शकुंतला, रीता सिंह, रजनी सिंह, खुशबू गुप्ता, मंजू, सुमन, अन्नू, गीतांजलि विश्वकर्मा, शाहिना बानो, पूनम गुप्ता, आरती, सरोज, रेनू देवी, नंदनी, सपना गुप्ता, पीहू तिवारी, लता सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
![]()
