अयोध्या : 9 / जुलाई / 2026 : समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में कोतवाली नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के माध्यम से अखिलेश यादव के संबंध में तथ्यहीन एवं मनगढ़ंत दावे किए जा रहे हैं। सपा नेताओं का कहना है कि इन पोस्टों में राम जन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण के एक आरोपी से बातचीत को लेकर किए गए दावे पूरी तरह निराधार हैं तथा उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से प्रसारित किए जा रहे हैं।
छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
![]()
