Home » बुलंदशहर » करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर)  : 9 / जुलाई / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धेश्वर मंदिर रोड स्थित गांव किला मेवई में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय सनी, निवासी गांव फतेहपुर बुजुर्ग (खुर्जा देहात), सिद्धेश्वर मंदिर रोड पर टूटी हुई सर्विस केबल का फॉल्ट ठीक करने गया था। मरम्मत के दौरान अचानक लाइन में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवा संविदा कर्मी की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे ने बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This