Home » बुलंदशहर » खुर्जा में बारिश बनी काल: मस्जिद की दीवार गिरने से दो की मौत, चार घायल

खुर्जा में बारिश बनी काल: मस्जिद की दीवार गिरने से दो की मौत, चार घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 9 / जुलाई / 2026 :  लगातार हो रही बारिश के बीच खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की मस्जिद की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ परिवार मस्जिद की दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहा था। लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई और अचानक ढह गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ), पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This