Home » बुलंदशहर » यूथ ऑनेस्ट क्लब ने किया वृक्षारोपण, 25 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यूथ ऑनेस्ट क्लब ने किया वृक्षारोपण, 25 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 13 / जुलाई / 2026 :  रविवार, 12 जुलाई 2026 को यूथ ऑनेस्ट क्लब के तत्वावधान में रमामूर्ति हरसरूप सरस्वती बालक विद्या मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग एवं औद्योगिक विकास विभाग के श्री रणजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

यूथ ऑनेस्ट क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, सचिव विशाल पोद्दार एवं शेखर वर्मा तथा संयोजक पुनीत गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक हरिओम गुप्ता बर्धानिया, प्रधानाचार्य संजू सिंह शिशोदिया, तीर गर्ग, अंकित सारस्वत, विकास सोनी, विशेष गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, विकास वर्मा, शिव कुमार अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

सभी के सहयोग से विद्यालय परिसर में कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने यूथ ऑनेस्ट क्लब के पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This