Home » उत्तर प्रदेश » एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 14 / जुलाई / 2026 :  पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज में सोमवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौकर एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का भी प्रतीक है।’

वृक्षारोपण अभियान के दौरान सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन शिव कुमार राज और पृथ्वीराज राज चौहान ने किया।

इस अवसर पर बॉबी शर्मा, प्रियंका भारती, जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा, पुष्पा गौतम, हेमा शर्मा, रिया रावत, छवि शर्मा, भूमि शर्मा, अंजलि सिंह, राखी चौहान, रीना चौधरी, हिमानी शर्मा, शिवानी भाटी, गुंजन चौहान, कमलेश सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This