वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण कुमार अग्रवाल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

जहांगीरपुर : 14 / जुलाई / 2026 :  अतर सिंह मार्ग स्थित मंगला मार्केट कार्यालय में अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण कुमार अग्रवाल एडवोकेट का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारी वर्ग, पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रवीण कुमार अग्रवाल के सामाजिक, विधिक और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रवीण अग्रवाल हमेशा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

अपने संबोधन में प्रवीण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह, विश्वास और सहयोग उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा और अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर एडवोकेट अमित अग्रवाल, एडवोकेट राजेंद्र सिंह राणा, राकेश कश्यप, मनोज जैन, जाकिर, ललित गोयल, कृष्णा वत्स सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment