Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 38 किसान संगठनों की बैठक, 15 जुलाई को देशभर में ज्ञापन देने का ऐलान

गोरखपुर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 38 किसान संगठनों की बैठक, 15 जुलाई को देशभर में ज्ञापन देने का ऐलान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 15 / जुलाई / 2026 :  भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को गोरखपुर स्थित भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए 38 किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता भाकियू वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम दत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किया। सभी किसान संगठनों की सहमति से चौधरी अवनीत पवार को आंदोलन का संयोजक बनाया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि भारत-अमेरिका ट्रेड डील लागू होती है और अमेरिका से सस्ता दूध पाउडर व अन्य कृषि उत्पाद भारत आते हैं, तो छोटे किसान, पशुपालक और दुग्ध उत्पादकों को भारी नुकसान होगा। नेताओं ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाकियू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी और भाकियू सेवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम दत्त शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर से हजारों किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी, भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ग्रेड, भाकियू सुनील गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, भाकियू मंढार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार, भाकियू जय जवान जय कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार द्विवेदी तथा भाकियू चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष सुबे सिंह डागर ने आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई को सभी जिलों में जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही आगामी आंदोलन को लेकर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This