खुर्जा देहात: हत्या का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

खुर्जा  : 15 / जुलाई / 2026 : खुर्जा देहात थाना पुलिस ने 12 जुलाई को हुई जान मोहम्मद हत्याकांड के वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी लोकेश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और मृतक जान मोहम्मद का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसने ऑटो हड़पने की नीयत से जान मोहम्मद की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment