रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी ने महाप्रभु जगन्नाथ से मांगा देशवासियों के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

नई दिल्ली : 16 / जुलाई / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाप्रभु जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि महाप्रभु की दिव्य कृपा से देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संस्कृत का एक सुभाषित साझा करते हुए महाप्रभु जगन्नाथ को नमन किया। उन्होंने लिखा—
“देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।
पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥”

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और उनकी कृपा से देश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

रथ यात्रा के अवसर पर प्रधानमंत्री के इस संदेश को श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने आस्था एवं शुभकामनाओं के प्रतीक के रूप में देखा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment