Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर की बेटी इशिका सिंह ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

बुलंदशहर की बेटी इशिका सिंह ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 17 / जुलाई / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के गांव बादशापुर पचगाई की होनहार बेटी इशिका सिंह ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों सहित ग्रामीणों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इशिका सिंह के पिता गवेंद्र सिंह और माता रजीना सिंह ने बेटी की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग को दिया। परिवार ने बताया कि इशिका का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

 

परिवार ने इस अवसर पर स्वर्गीय जसवंत सिंह को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। वहीं परिवार के वरिष्ठ सदस्य धर्मवीर सिंह सहित विजेंद्र सिंह, चिंटू आर्येंद्र और आदित्य ने इशिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है।

गांव के लोगों ने भी इशिका सिंह की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment