खुर्जा : 12 / अगस्त / 2026 : श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक माननीय सोनपाल सिंह चौहान जी द्वारा एक जरूरतमंद कन्या कु o अनामिका को सिलाई मशीन भेंट की गई, ताकि वह सिलाई का कार्य कर अपनी आजीविका सुचारू रूप से चला सके और आत्मनिर्भर बन सके। सिलाई मशीन मिलने पर अनामिका के चेहरे पर खुशी और मुस्कान साफ दिखाई दी।

इस पुनीत कार्य की प्रेरणास्रोत ए.के.पी. कॉलेज, खुर्जा की प्राचार्या डॉ. डिंपल विज रहीं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद कन्या तक सहायता पहुंच सकी।
इस अवसर पर श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता कांटे वाले ने कहा कि संस्था के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान सदैव जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। गरीब कन्याओं के विवाह में पूर्ण सहयोग हो अथवा विवाह के आवश्यक सामान की व्यवस्था, जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, गरीबों को कपड़े, कंबल, कार्डिगन आदि उपलब्ध कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
उन्होंने कहा कि विशेष अवसरों पर सोनपाल सिंह चौहान द्वारा भंडारों का आयोजन भी किया जाता है तथा गर्मी के मौसम में लोगों की सुविधा के लिए अनेक स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था कराई जाती है।
डी.सी. गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर आई मुस्कान ही सच्ची सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि सेवा और सहयोग की यह भावना निरंतर आगे बढ़ती रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










