जहांगीरपुर : 12 / अगस्त / 2026 : हरिद्वार और विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने मंगलवार तड़के अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जहांगीरपुर नगर सहित देहात क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों के साथ स्थानीय शिवभक्त भी बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आए।
प्रेमपाल गुरु जी ने बताया कि इस वर्ष 45 शिवभक्तों की टोली ने गोमुख से कांवड़ यात्रा शुरू की थी, जो सकुशल पूरी हुई। उन्होंने बताया कि यह टोली हर वर्ष गोमुख से कांवड़ लेकर आती है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










