Home » बुलंदशहर » विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन सम्पन्न

विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन सम्पन्न

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 17 / नवंबर / 2026 :    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 69-शिकारपुर के प्रत्येक मतदेय स्थल बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की मतदाता सूची का आलेख्य प्रारूप प्रकाशन किया गया।

इस प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.) द्वारा विभिन्न बूथों पर मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि प्रशासन का प्रयास रहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन के समय सभी बूथों पर बी.एल.ओ. के साथ समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) भी उपस्थित रहें। इस सम्बन्ध में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची के प्रकाशन कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment