ग्रेटर नोएडा : 17 / नवंबर / 2026 : जारचा थाना क्षेत्र में तैनात महिला उपनिरीक्षक रश्मि गौतम का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। रश्मि गौतम वर्ष 2023 बैच की उपनिरीक्षक थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला उपनिरीक्षक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। एडीसीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










