Home » गाजियाबाद » लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से चेन लुटेरा घायल , साथी फरार

लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से चेन लुटेरा घायल , साथी फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 17 / नवंबर / 2026 :    लोनी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से चेन लूट का आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को चिरोड़ी चौकी बैरियर के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिरोड़ी बाजार में महिला से सोने की चेन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश मोटरसाइकिल से बागपत की ओर से आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों रुकने के बजाय नेवला भट्टी गांव की ओर नहर पटरी पर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान दीपक पुत्र रतीराम, निवासी झिंझाना, जनपद शामली, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। फरार आरोपी की पहचान हरिप्रकाश पुत्र पाती, निवासी बिरालियान, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment