Home » बुलंदशहर » राजीव बंसल बने सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक, शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

राजीव बंसल बने सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक, शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 17 / नवंबर / 2026 :   नगर पालिका परिषद खुर्जा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बंसल को सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर (सीनियर सेकेंडरी स्कूल), जंक्शन मार्ग खुर्जा का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले एवं वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट नवीन कुमार गुप्ता ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजीव बंसल के सरल स्वभाव, दूरदर्शी सोच, कार्यकुशलता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान की सराहना की।

उन्होंने विश्वास जताया कि राजीव बंसल के अनुभव, समर्पण और कुशल नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी में राकेश कुमार बंसल सर्राफ को अध्यक्ष, राजीव बंसल को प्रबंधक, सतीश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, वीरेश शर्मा को उपाध्यक्ष तथा अजीत मित्तल को उप प्रबंधक चुना गया। इसके अलावा राधेश्याम गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, मंजू लता गौतम और रामकिशन बंसल सदस्य रहे।

चुनाव डॉ. ओ.पी. पचौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक सोरन सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी बाबू वार्ष्णेय की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment