जहाँगीरपुर : 13 / अगस्त / 2026 : नगर पंचायत के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी का बुधवार को जहाँगीरपुर नगर पंचायत आफिस में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। जहाँगीरपुर नगर पंचायत के सभासद कुवरसैन शर्मा द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर और पटका पहनाकर नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि जहाँगीरपुर नगर पंचायत में काफी समय से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था।इसलिए उपजिलाधिकारी जेवर प्रशासक के रुप में इस कार्य को देख रहे थे।
नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी वर्तमान में जेवर के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी है।और उनको जहाँगीरपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस मौके पर जहाँगीरपुर चेयरमैन गजेंद्र मीणा,गौरव कुमार सभासद, चंद्रपाल सभासद, चमन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










