Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगी रफ्तार, सभासदों को वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज

शिकारपुर में हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगी रफ्तार, सभासदों को वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 13 / अगस्त / 2026 :  स्वतंत्रता दिवस 2026 के मद्देनजर शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने पालिका परिसर में सभासदों एवं नामित सभासदों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।

नगर पालिका की ओर से दिए गए तिरंगे सभासद अपने-अपने वार्डों में घर-घर पहुंचाकर नागरिकों को उपलब्ध कराएंगे। इसका उद्देश्य नगर के अधिक से अधिक घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना और लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है।

ईओ नीतू सिंह ने नगरवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से शिकारपुर के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से तिरंगे की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment