शिकारपुर : 17 / अगस्त / 2026 : समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी पिंटू चौधरी ने नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पिंटू चौधरी मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी स्व. हकीम खां की पत्नी विंदो के निधन पर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने परिजनों को सरकार की किसान दुर्घटना कल्याण योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर पात्र परिवार को योजना के तहत आर्थिक सहायता का प्रावधान है। पिंटू चौधरी ने कहा कि सहायता राशि दिलाने के लिए वह प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग करेंगे।
इस मौके पर स्थानीय नागरिकों के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










