Home » बुलंदशहर » सांसद डॉ. भोला सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर जश्न , जिले में विभिन्न स्थानों पर बटी मिठाई

सांसद डॉ. भोला सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर जश्न , जिले में विभिन्न स्थानों पर बटी मिठाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/​शिकारपुर : 17 / अगस्त / 2026 :   खुर्जा नगर के कबाड़ी बाजार चौराहे स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक गर्ग के प्रतिष्ठान पर डॉ भोला सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर लड्डू वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

मीडिया प्रभारी प्रियांशु बंसल ने बताया कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉक्टर भोला सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए खुशियां मनाई और इस खुशी में मिठाई वितरण की गयी। इस कार्यक्रम में शहर के सभी भाजपा कार्यकर्ता तथा गढ़ मान्य लोग मौजूद रहे ।

आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित की गई राष्ट्रीय कमेटी की टीम में डॉक्टर भोला सिंह जी को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त करने के अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष दीपक गर्ग जी की प्रतिष्ठा पर मिठाई बाट कर खुशियां बने इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, नगर महामंत्री नवीन माहोर, मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, सोशल मीडिया प्रदीप कुमार, आईटी प्रभारी प्रिंस पाठक, नगर मंत्री ललित गुप्ता, मनीष गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर अग्रवाल, व्यापारी नेता विनोद पहलवान, पूर्व अध्यक्ष डीसी अग्रवाल जी, सत्य माहौर, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश अग्रवाल जी, पूर्व पूर्व सभासद संजय सैनी, गोलू मोर सभासद, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष पारुल बंसल, आशीष गोयल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही शिकारपुर नगर के चैनपुरा चौराहे के निकट भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद डॉ. भोला सिंह, के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मिठाई वितरित की ​इस अवसर पर प्रभात शर्मा, के प्रतिष्ठान पर मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ. आशीष कुमार शर्मा, विशेष रूप से मौजूद रहे साथ ही युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राहुल चौधरी, ने अपने मौहल्ले में मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया और दूरभाष के माध्यम से डॉ. भोला सिंह, को बधाई दी ​इस खुशी के मौके पर सत्येन्द्र उर्फ भोला, डॉ. आशीष शर्मा, सोनू भारद्वाज, नवीन शर्मा, बहादुर मीणा, समय तनिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment