खुर्जा : 17 / अगस्त / 2026 : खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र की हीरा कॉलोनी नेहरू नगर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नेम सिंह 45 वर्ष पुत्र खानचंद मूल रूप से खुर्जा के बारादरी इलाके के रहने वाले थे। वह पिछले 8 वर्षों से हीरा कॉलोनी नहरूपुर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
नेम सिंह पहले बारादरी क्षेत्र में चप्पल बनाने का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी गुड्डी पॉटरी में मजदूरी कर परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करती हैं। परिवार में उनके दो बच्चे-बेटी हिमानी 16 और बेटा दक्ष 12 हैं।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध हालात में शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










