बुलंदशहर : 18 / अगस्त / 2026 : चोला थाना पुलिस और स्वाट टीम की मंगलवार को बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौकशी की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, चोला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को आरोपियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चोला पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरिफ और राशिद पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी 15 अगस्त को हुई गौकशी की घटना में वांछित चल रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










